समाजसेवी राजेश ने लावारिश कुष्ठ रोगी वृद्ध महिला को पहुंचाया अस्पताल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
असहायों के सहारा बनने वाले समाजसेवी राजेश को लोग अब फोन करके मदद करने के लिये बुलाने लगे हैं। समाज के ऐसे असहाय जिनके पास सामान्य जनमानस के पास जाने की हिम्मत नही जुटा पाता, तो ऐसे लोगो को राजेश की याद आती है, वही राजेश भी बिना संकोच के तुरंत ऐसे लोगो की मदद करने पहुंच जाते हैं।बुधवार को मड़ियाहूं क्षेत्र की रामपुरनद्दी गांव की प्रमावती नाम की महिला ने फोन करके बताया कि एक असहाय, कुष्ठ रोग पीड़ित महिला लावारिश हालत में पड़ी है, जैसे ही समाजसेवी को पता लगा तत्काल वह कुष्ठ रोग ग्रसित महिला के पास गए।


















