समूह की महिलाओं को मिली जिम्मेदारी, किसानों को उपलब्ध कराएगी बीज और खाद

समूह की महिलाओं को मिली जिम्मेदारी, किसानों को उपलब्ध कराएगी बीज और खाद

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
                बीडीओ पिंडरा छोटेलाल तिवारी ने कहाकि किसानो को शोधित व उन्नतशील  बीज और खाद के लिए अब शोषण का शिकार नही होना पड़ेगा। उन्हें मार्गदर्शन के साथ बीज व खाद उपलब्ध हो सकेंगे। उक्त बातें सोमवार को गंगापुर मंगारी में पूर्वांचल ग्रामीण कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित बीज भंडार और पशुआहर केन्द्र के उद्घाटन पर कही।
समूह की महिलाओं द्वारा संचालित उक्त केंद्र से हर प्रकार की कृषि सम्बंधित जानकारी मिलने के साथ किसानों को शोधित बीज भी खाद के साथ मिलेंगे। जन विकास समिति के डायरेक्टर चंद्रन रेमंड्स ने कहाकि केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य है कि किसानों को उचित दाम और उत्तम किस्म के बीज, खाद, दवाईयां और पशु आहार आसानी से मिल सकें।
उद्घाटन के दौरान एडीओ  पंचायत अशोक चौबे, परियोजना अधिकारी अभिषेक मिश्रा, डॉ. शिवम चौबे, इंद्रजीत यादव, ललिता देवी, सुमन पटेल, विद्या, अतुल यादव आदि उपस्थित रहे।
Previous articleविद्यालय प्रबंधन में चल रहे विवाद पर डीआईओएस ने भंग की कार्यकारिणी
Next articleरमाकांत यादव से यारी,आजम खान पर कैसी लाचारी : ओपी राजभर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?