29 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

सरपतहां पुलिस की कारस्तानी.. मृत महिला को करा दिया कोर्ट की नोटिस तामील

सरपतहां पुलिस की कारस्तानी.. मृत महिला को करा दिया कोर्ट की नोटिस तामील

# ग्राम न्यायालय ने लगाई थानाध्यक्ष को फटकार 

शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
               तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरपतहां थाने की पुलिस का अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है। अदालत द्वारा जारी नोटिस को सरपतहां पुलिस ने एक मृत महिला को तामील करा लिया। मामला तब सामने आया जब अदालत में दूसरे पक्ष ने उक्त महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। शाहगंज ग्राम न्यायालय ने इस पर थानाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और पूछा है कि इस भ्रष्टाचारपूर्ण कृत्य के लिए उन पर कार्रवाई क्यों न की जाए? थानाध्यक्ष को जवाब के साथ दो दिसंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया।
जानकारी के मुताबिक 2020 में मारपीट की धारा में दर्ज स्टेट बनाम कन्हैया दुबे के मुकदमे में अदालत ने गवाह रघुराजी देवी निवासी भैंसौली थाना सरपतहां को सम्मन जारी किया था। सरपतहां थाने से इस बाबत अदालत को सूचित किया गया कि नोटिस रघुराजी देवी को तामील करा दी गई है। खास बात तो यह है कि नोटिस के पीछे उनके हस्ताक्षर भी लिए गए हैं। बाद में मामले की सुनवाई के दौरान पता चला कि रघुराज देवी की दिसंबर 2020 में ही मृत्यु हो चुकी है। इसके प्रमाण के लिए भैंसौली ग्राम प्रधान द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र न्यायालय में पेश किया गया।
ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी दिनेश कुमार दिवाकर ने इसे भ्रष्टाचारपूर्ण और कर्तव्यों में लापरवाही से भरा कृत्य ठहराते हुए कहा कि इससे प्रतीत होता है कि अदालत से जारी आदेशों को थाने पर गंभीरता से नहीं लिया जाता। खानापूर्ति करके अदालत में वापस जमा कर दिया जाता है। उन्होंने सरपतहां थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा कि इस भ्रष्ट कृत्य के लिए उनके खिलाफ धारा 219 के तहत मुकदमा क्यों न दर्ज किया जाए? साथ ही यह भी पूछा कि थानाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई और विभागीय कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र क्यों न भेजा जाए? थानाध्यक्ष को दो दिसंबर तक अपने स्पष्टीकरण के साथ स्वयं उपस्थित होने का आदेश भी दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37119774
Total Visitors
673
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This