ससुराल में रहने की मांग को लेकर तहसीलदार की पत्नी भूख हड़ताल पर

ससुराल में रहने की मांग को लेकर तहसीलदार की पत्नी भूख हड़ताल पर

# 48 घंटे में समाधान नहीं हुआ तो जीवन त्याग दूंगी

बालोद। 
तहलका 24×7
                छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के झलमला गांव निवासी तहसीलदार राहुल गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता अब भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। रेणु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर उन्हें ससुराल में पति के साथ नहीं रखा गया तो वह अपना देह त्याग देंगी।उन्होंने चेतावनी दी है कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी उनके सास-ससुर और शासन-प्रशासन की होगी। बता दें कि वह पिछले 5 दिनों से ससुराल के बाहर बैठी हैं।
20 जून को उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह अब भोजन और पानी दोनों का त्याग कर रही हैं। वीडियो में उन्होंने साफ कहा कि अगर घर में जगह नहीं मिली, तो अपना जीवन समाप्त कर लूंगी। रेणु का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और अब घर में घुसने तक नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कई बार ससुराल में रहने की कोशिश की। लेकिन हर बार सास-ससुर ने उन्हें बाहर कर दिया।दरअसल, अंबिकापुर की रहने वाली रेणु गुप्ता और बालोद के झलमला निवासी राहुल गुप्ता की शादी नवंबर 2022 में हुई थी।
यह शादी सरगुजा जिले के सीतापुर में पूरी रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के महज 50 दिन बाद ही बहू और ससुराल वालों में अनबन शुरू हो गई। बहू रेणु गुप्ता ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उसे महज 50 दिन के भीतर ही घर से बाहर निकाल दिया। बुरे व्यवहार के कारण मायके में रहना पड़ा। कई बार वह ससुराल लौटी, लेकिन हर बार उसे घर से निकाल दिया गया। पति राहुल गुप्ता दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ हैं।
प्रशासन ने पहले भी इस मामले में संज्ञान लिया था और बालोद एसडीएम व तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे। लेकिन स्थिति का समाधान नहीं हो पाया। अब भूख हड़ताल की घोषणा के बाद यह मामला और संवेदनशील हो गया है। वहीं मामले पर ससुराल पक्ष का कहना है कि सुलह समझौता कानून के दायरे में रहकर किया जाएगा।
Previous articleअल्पसंख्यक बच्चों की छात्रवृत्ति में 1.46 करोड़ घोटाला, 75 लोगों पर केस दर्ज
Next articleएसटीएफ ने किया 2280 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर पूरे देश में फ्रॉड
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?