अल्पसंख्यक बच्चों की छात्रवृत्ति में 1.46 करोड़ घोटाला, 75 लोगों पर केस दर्ज

अल्पसंख्यक बच्चों की छात्रवृत्ति में 1.46 करोड़ घोटाला, 75 लोगों पर केस दर्ज

बस्ती।
तहलका 24×7
               गरीब और अल्पसंख्यक समाज के हजारों बच्चों के वजीफे में सरकारी बाबुओं ने करोड़ों का घोटाला कर डाला। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश में हुए अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले की। जांच में खुलासा होने के बाद शासन के निर्देश पर बस्ती जनपद के 75 और संतकबीरनगर जिले के 95 सरकारी बाबू सहित विद्यालयों के कर्मचारियों के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
शैक्षिक सत्र 2021-22 में देश में कोविड महामारी के बाद शिक्षा को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा था, तब प्रदेश में यह घोटाला हुआ।अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब और जरूरतमंद बच्चों के नाम पर मिलने वाली छात्रवृत्ति को चुपचाप ‘गोपनीय दान’ में बदल दिया गया।
पूरे 1 करोड़ 46 लाख 37 हजार 604 रुपये का यह ‘शैक्षणिक दान’ सीधे कुछ सरकारी बाबुओं की जेब में चला गया। यह घोटाला 1832 ‘फर्जी विद्यार्थियों’ के नाम पर किया गया। घोटाले की भनक तब लगी जब जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सर्वेयर वक्फ निरीक्षक मो. इफ्तिखार को कुछ गड़बड़ी का आभास हुआ। फिर यह मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस भी इस मामले में सक्रिय हुई।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि घोटाले में शामिल एनआईओ जीशान खान सहित गबन करने वाले 75 आरोपियों के खिलाफ सरकारी धन के हेराफेरी का संगीन केस दर्ज किया गया। इन 75 घोटालेबाजों में शिक्षा विभाग से जुड़े कई प्रबंधक व प्रधानाचार्य भी शामिल हैं।
Previous articleसावन को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में खास तैयारी, महाकुंभ से भी अच्छी होगी व्यवस्था
Next articleससुराल में रहने की मांग को लेकर तहसीलदार की पत्नी भूख हड़ताल पर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?