साइबर ठगी के शिकार तत्काल साइबर सेल को करे की सूचित- मोहन पाठक
# साइबर क्राइम व सोशल मीडिया के प्रति लोगो को किया गया जागरूक
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार की अपराह्न साइबर क्राइम व सोशल मीडिया के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए निरीक्षक विनीत मोहन पाठक ने साइबर क्राइम से बचने व सोशल मीडिया से सावधानी बरतने की जानकारी दी।बैठक में आए हुए संभ्रांत व्यक्तियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। विनीत मोहन पाठक ने कहा कि हर कोई आज के समय में व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इन्स्ट्राग्राम, स्मार्टफोन के जरिए किसी न किसी रूप में जुड़ा हुआ है।

सोशल मीडिया का प्रयोग नियमित रूप से दैनिक जीवन में किया जा रहा है। सोशल मीडिया में वह आकर्षण होता है, जो युवा पीढ़ी को बहुत जल्दी अपनी गिरफ्त का शिकार बना लेता है और युवा पीढ़ी लगातार उसका प्रयोग करके उसकी आदी होती जाती है। सोशल मीडिया का जरूरत से अधिक उपयोग व्यक्ति को मानसिक रूप से थका देता है। इसके दुष्चक्र में फंसने के बाद उससे उबरना आसान नहीं होता है। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि सोशल मीडिया से उन्हें दूरी बनानी चाहिए। एक निश्चित समय पर उसका सीमित प्रयोग करना चाहिए। सोशल मीडिया का बहुत अधिक प्रयोग करने पर जीवन की गति कम तथा जटिल होती जाती है और व्यक्ति को जीवन ऊबाऊ और नीरस लगने लगता है।


















