जौनपुर : परम्परागत ढंग से सई नदी में विसर्जित हुईं दुर्गा मां की प्रतिमाएं

जौनपुर : परम्परागत ढंग से सई नदी में विसर्जित हुईं दुर्गा मां की प्रतिमाएं

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                 मां जगतजननी की मूर्तियों को परम्परागत ढंग से सई नदी विसर्जित किया गया। भारी जनसैलाब में भक्तगण ढोल-मंजीरे की धुनों पर पूरे क्षेत्र में थिरकते, नाचते- गाते माँ दुर्गाजी के जयकारे लगाते हुए सई नदी में (कंधी घाट पर) प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थान पर माता रानी की मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

विसर्जन के पूर्व प्रतिमाओं को मार्केट से कटरा चौक, सुभाष चौक तक भ्रमण कराया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवक, युवतियां बच्चें सभी अबीर गुलाब उड़ाते जयकारे लगाते हुए गंतव्य तक गये। क्षेत्र के तेजीबाज़ार, दिलशादपुर पुरानी बाजार, कटरा चौराहा, विरशादपुर, मरगूपुर, सुभाष चौक, जनौर, कंधीकलां आदि स्थानों पर सजी मां दुर्गा की प्रतिमाओं को दशहरा के दिन विसर्जन किया गया। इस मौके पर भारी पुलिस बल की विसर्जन के समय तक उपस्थिति देखने को मिली।आज ही के दिन तेजीबाज़ार के यूनियन बैक चौराहे पर मेले का आयोजन भी होता है जिसमें बहुत ही हर्षोल्लास के साथ क्षेत्रीय लोगों ने देर रात्रि तक मेले का भरपूर लुफ्त उठाया।
Previous articleजौनपुर : सफल व्यवसाय का मूलमंत्र ग्राहकों की संतुष्टि में निहित- राजकमल मिश्र
Next articleसाइबर ठगी के शिकार तत्काल साइबर सेल को करे की सूचित- मोहन पाठक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?