साइबर ठगों ने उपभोक्ता के खाते से उड़ाए 9 लाख, चार दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

साइबर ठगों ने उपभोक्ता के खाते से उड़ाए 9 लाख, चार दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
               साइबर ठगों ने भारतीय स्टेट बैंक की पिंडरा शाखा के एक ग्राहक के खाते से करीब नौ लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित खाताधारक ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ थाना फूलपुर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पिडित का कहना है कि 21 दिसंबर को ही थाना फूलपुर में तहरीर दी लेकिन 26 दिसम्बर को दर्ज हुआ।
बताते चलें कि थाना फूलपुर अंतर्गत ग्राम रामपुर के बिबिरछा निवासी सहेंद्र प्रजापति पुत्र धनंजय प्रजापति का कहना है कि उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक पिंडरा शाखा में अपनी वर्षों की कमाई लगभग 11 लाख 51 हजार रुपये जमा कर रखी थी। 21 दिसंबर 2025 को अचानक उनके खाते से लगभग नौ लाख रुपये कट गए। रकम कटते समय उनके मोबाइल पर कई बार ओटीपी और बैंक से संबंधित मैसेज आए, जिससे उन्हें साइबर फ्रॉड का शक हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई, जिसपर उन्हें कंप्लेंट नंबर भी जारी किया गया। इसके बाद भी उनके खाते से निकली रकम वापस नहीं हो सकी। पीड़ित के खाते में फिलहाल करीब 3 लाख 32 हजार रुपये ही शेष बचे हैं।पीड़ित ने बताया कि घटना से वह मानसिक और आर्थिक रुप से बुरी तरह टूट गया है।
उसने पुलिस से मांग की है कि उसके खाते से कटे रुपये तत्काल बैंक के माध्यम से वापस कराए जाएं और जिन खातों में यह धनराशि ट्रांसफर हुई है, उन्हें फ्रीज कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन का विवरण खंगाला जा रहा है।
Previous articleथाने पर मिनी बैंक संचालकों के साथ हुई बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
Next articleसेंगर की सजा निलंबित करने का आदेश कानून के खिलाफ और गलत 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?