सात फेरे से पहले ही उजड़ गई सोनी की दुनिया
# दूल्हे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के दौरान मौत
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
खुशियों से भरी बारात मातम में बदल गई, सात फेरे लेने से पहले ही दुल्हन सोनी की दुनिया उजड़ गई,जब उसके होने वाले पति की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडउर गांव निवासी आज़ाद बिंद पुत्र रामलखन बिंद की बारात शुक्रवार की रात खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर जमदहां स्थित गोरखनाथ बिंद के घर जा रही थी।

बारात अभी बादशाही बाजार के पास पहुंची ही थी कि पहले से घात लगाए अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक कर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी।अचानक हुई गोलीबारी से बारात में अफरा-तफरी मच गई।लोग कुछ समझ पाते,उससे पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए।गोली लगने से दूल्हा आज़ाद बिंद गंभीर रुप से घायल हो गया।परिजन और बाराती उसे तत्काल अस्पताल ले गए,जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।पूरे इलाके में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है।पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

















