नगर पंचायत के नामित सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
नगर पंचायत खेतासराय में नामित सभासदों के रूप में सोनू बिन्द,विनीता मौर्या एवं शुभम जायसवाल ने शपथ ग्रहण किया। समारोह नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ।जहां उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव द्वारा सभी नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति उपस्थित रहे।

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।शपथ ग्रहण के बाद सभासदों ने नगर के समग्र विकास,स्वच्छता व्यवस्था,पेयजल सुविधा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

इस दौरान चेयरमैन वसीम अहमद, अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय,धर्मेंद्र मिश्रा,मनीष धर्मरक्षक,मण्डल अध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्रा गजेंद्र पाण्डेय,संजय विश्वकर्मा,रीता जायसवाल,डॉ. रामसूरत बिन्द, शांतिभूषण मिश्रा, उषा मौर्य, विक्की गुप्ता समेत आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मुरारी मौर्य ने किया।
















