सीयूईटी-युजी-26 में जान्हवी ने किया शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

सीयूईटी-युजी-26 में जान्हवी ने किया शानदार प्रदर्शन,इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7  
                राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 के घोषित परिणाम में तहसील क्षेत्र की बेटी जान्हवी सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार,विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
शिवब्रत सिंह चिल्ड्रन एकेडमी की छात्रा तथा जमुनियां गांव निवासी जान्हवी सिंह ने इतिहास और भूगोल विषय में 100 परसेंटाइल तथा राजनीति विज्ञान में 98 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
जान्हवी ठा.सूर्यभान सिंह एवं सावित्री सिंह की पौत्री तथा आशीष सिंह और रेखा सिंह की पुत्री हैं।परिणाम घोषित होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों,शिक्षकों और ग्रामीणों ने जान्हवी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।अपनी सफलता पर जान्हवी सिंह ने इसका श्रेय माता-पिता, दादा-दादी,गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया।
उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन,अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता की कुंजी रहे हैं।जान्हवी ने बताया कि वह देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं।उनका सपना है कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान दें।जान्हवी की इस उपलब्धि से क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है और यह साबित हुआ है कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम के बल पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
Previous articleराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण: एसआईटी जांच पर पूर्व सीएम के तीखे सवाल, एफआईआर के बिना जांच ‘बिना तीर की कमान’
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?