सुल्तानपुर : एक परिवार के तीन बच्चे लापता, मुकदमा दर्ज

सुल्तानपुर : एक परिवार के तीन बच्चे लापता, मुकदमा दर्ज

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                   बभनगंवा गांव से एक ही परिवार के तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चों का पता नहीं चला तो चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। बच्चों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
कुड़वार थाना क्षेत्र के बभनगंवा निवासी गुलजार कूरेभार क्षेत्र में एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाते हैं। घर पर उनकी पत्नी सितारा बानो, बेटी मैना (10) और दिवंगत भाई इलियास की बेटी नरगिस (15), बेटा मोहम्मद साहिल (11) के साथ ही मां वजना व भाई रियाज रहते हैं। सितारा बानो के अनुसार सोमवार की रात उनकी बेटी मैना और जेठ इलियास की बेटी नरगिस, बेटा साहिल खाना खाकर कमरे में सोने चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब सितारा बानो सोकर उठी तो तीनों बच्चे गायब थे। सितारा बानो और उनकी सास वजना ने गांव में बच्चों की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सितारा बानो ने इसकी सूचना पति गुलजार को दी।
सूचना के बाद पहुंचे गुलजार ने कुड़वार थाने में बच्चों के लापता होने की तहरीर दी। पुलिस ने गुलजार की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। एक साथ तीन बच्चों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना मिलते ही रात में ही सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी गांव पहुंचे और जांच की। बुधवार की सुबह एएसपी विपुल श्रीवास्तव भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। बभनगंवा गांव की रहने वाली वजना की चार संतानों में बड़ा बेटा मेराज, इलियास, गुलजार और छोटा बेटा रियाज है
Previous articleसुल्तानपुर : बैंक फ्रेंचाइजी संचालक को गोली मारकर 70 हजार रुपये की लूट
Next articleआजमगढ़ : रेलवे ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?