सुल्तानपुर : बैंक में रुपये जमा करने जा रहे सेल्समैन से 1.55 लाख की लूट

सुल्तानपुर : बैंक में रुपये जमा करने जा रहे सेल्समैन से 1.55 लाख की लूट

सुल्तानपुर। 
ज़ेया अनवर 
तहलका 24×7
            बैंक में रुपये जमा करने जा रहे बीयर शॉप के सेल्समैन को असलहे से आतंकित कर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक लाख 55 हजार रुपये लूट लिए। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।
दोमुंहा-सुल्तानपुर मार्ग पर धरौली चौराहे स्थित एक बीयर शॉप पर धरौली निवासी अंकित तिवारी सेल्समैन है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद अंकित बाइक से एक लाख 55 हजार रुपये लेकर नगर क्षेत्र के पयागीपुर के पास स्थित बैंक में जमा करने जा रहा था। रास्ते में घासीपुर मोड़ के कैलाशनगर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया। अंकित जब तक कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने असलहा निकाल लिया और धमकाकर उससे एक लाख 55 हजार रुपये लूट लिए। अंकित से घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इलाके में जांच की। थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
Previous articleआजमगढ़ : दीपांशु हत्याकांड के आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर
Next articleअंबेडकरनगर में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, लोग भूखे पेट गुजार रहे हैं दिन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?