30.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

आजमगढ़ : दीपांशु हत्याकांड के आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर

आजमगढ़ : दीपांशु हत्याकांड के आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर

# पुलिस हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ तक लगाती रही दौड़

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
शहर के एलवल मुहल्ले में बीते मंगलवार की देर शाम दीपांशु चौधरी (19) की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को पुलिस नहीं पकड़ सकी। इसी बीच बृहस्पतिवार को आरोपी ने कोर्ट में पहुंच कर एक पुराने मामले में सरेंडर कर दिया।

एलवल मुहल्ला निवासी दीपांशु चौधरी (19) पुत्र विजय चौधरी मंगलवार की शाम घर से चाय पीने निकला था। कुछ देर बाद डीएवी पीजी कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय उर्फ निक्की के घर के सामने अहाते के पास उसे गोली लगने घायल पाया गया। मुहल्ले के कुछ युवकों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दीपांशु की मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पिता विजय चौधरी की तहरीर पर अभिषेक उपाध्याय निक्की समेत दीपांशु को अस्पताल पहुंचाने वाले सौरभ यादव उर्फ निरहू, राजीव यादव और गुड्डू शर्मा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अभिषेक उपाध्याय की मां व पत्नी को हिरासत में लिया हुआ है।

 

अभिषेक की तलाश में पुलिस ने आजमगढ़ से लेकर लखनऊ तक की दौड़ लगाई लेकिन वह हाथ नहीं लगा। बृहस्पतिवार को दिन में लगभग एक से दो बजे के बीच उसने दीवानी न्यायालय पहुंचकर एक अन्य मामले में सरेंडर कर दिया। जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। हिरासत में लिए गए तीनों अन्य आरोपियों के अलावा अभिषेक की मां व पत्नी बृहस्पतिवार की देर शाम तक पुलिस हिरासत में ही थीं।

बता दें कि दो वर्ष पूर्व कोरोना काल में एक प्राइवेट अस्पताल व डॉक्टरों के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया था। इस मामले में डॉ. डीपी राय ने शहर कोतवाली में एक मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें दीपांशु हत्याकांड में नामजद किए गए अभिषेक उपाध्याय उर्फ निक्की के अलावा विवेक पांडेय, विनीत सिंह, अरविंद सिंह आदि शामिल थे। एक जुलाई 2020 को शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। दीपांशु हत्याकांड में भी नाम आने के बाद पुलिस ने अभिषेक की गिरफ्तारी को लेकर दबिश देना शुरू कर दिया। जिस पर उसने बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष कोरोना काल में दर्ज हुए दुष्प्रचार के मामले में समर्पण कर दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37395902
Total Visitors
338
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This