37.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

सुल्तानपुर : मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सपाईयों ने किया धरना-प्रदर्शन

सुल्तानपुर : मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सपाईयों ने किया धरना-प्रदर्शन

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                     महंगाई, बेपटरी कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार आदि के खिलाफ मंगलवार को सपाइयों ने जुलूस निकाला। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के समक्ष पहुंच कर प्रदर्शन किया। सरकार के विरोध में नारे लगाए। पुलिस ने जब उन्हें आगे बढ़ने से रोका तो वह सभी गेट के पास धरने पर बैठ गए। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद लोगों ने अपर जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम प्रेषित पांच सूत्री ज्ञापन दिया।
सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है। गलत नीतियों के चलते महंगाई बढ़ती जा रही है। देश में सब कुछ बेचा जा रहा है। नौजवान, किसान सभी परेशान हैं। जनता की दुश्वारियां बढ़ रही है। प्रदेश में संरक्षित अपराध हो रहा है। आम लोगों में दहशत है। सड़कें खस्ताहाल हैं। उन्हें गढ्डा मुक्त किए जाने के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। बेसहारा पशु फसलों को नष्ट कर रहे हैं। धान की खरीद नहीं हो रही है। खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल से सभी मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
प्रदर्शन के लिए सुबह से ही कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र होते रहे। इसकी सूचना मिलने पर वहां भारी पुलिस बल तैनात हो गई। जब कार्यकर्ता बैंकों के निजीकरण, बेरोजगारी, संविधान व लोकतंत्र से जुड़े स्लोगन लिखे तख्तियों को हाथ में लेकर नारे बाजी करते हुए सड़क पर निकले तो उन्हें पुलिस ने घेर लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच वह सभी डीएम कार्यालय के सामने पहुंचे। इस दौरान सुनील यादव, घनश्याम यादव, नौशाद कुरैशी, राजदेव निषाद, अमजद खान आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37110525
Total Visitors
626
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This