सुल्तानपुर : संविदा कर्मियों के धरने से अब बिजली आपूर्ति की दिक्कतें शुरू…

सुल्तानपुर : संविदा कर्मियों के धरने से अब बिजली आपूर्ति की दिक्कतें शुरू…

करौंदीकलां।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                    दो माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज विद्युत संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार रविवार को और तेज क्या हुआ कि जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर संकट मंडराने लगा है। उपकेंद्र पर संविदा कर्मियों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। उनके कार्य बहिष्कार से अब बिजली आपूर्ति व्यवस्था बरकरार रखने में दिक्कत शुरू हो गई है।
विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मियों को कंपनी की ओर से दो माह से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। मांग के बावजूद मानदेय समय पर नहीं मिलने से संविदा कर्मियों ने शनिवार से कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया है। रविवार को दूसरे दिन भी उपकेंद्र पर संविदा कर्मियों का धरना जारी रहा। संविदा कर्मियों के धरने से ग्रामीण क्षेत्रों की फॉल्ट बिगड़ने पर काफी समय से नहीं दूर हो पा रही है। मरम्मत के लिए कर्मी देर से पहुंच पा रहे हैं। उपकेंद्र पर खराब पैनल बदलने का कार्य भी धरने के चलते बाधित चल रहा है। जुगाड़ से कई दिनों से उसे संचालित किया जा रहा है। अवर अभियंता आदिल ने बताया कि संविदा कर्मियों को मानदेय ओरिएन कंपनी की ओर से दिया जाता है। कंपनी को इस संबंध में निर्देश दिया गया है।
Previous articleसुल्तानपुर : अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को 10 वर्ष की कैद
Next articleपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सीढ़ी से स्टील की स्टेप चुरा रहे दो चोर गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?