बरेली : अदालत परिसर में फटा शराब का कनस्तर, मच गई अफरा-तफरी
बरेली।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
न्यायालय परिसर में शुक्रवार को शराब का कनस्तर फट गया। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। न्यायालय परिसर में शुक्रवार को मकर संक्रांति अवकाश के कारण भीड़ भाड़ नहीं थी लेकिन मुल्जिमों को रिमांड देने के लिए रिमांड मजिस्ट्रेट मौजूद थे। रिमांड के लिए मुल्जिमों को मजिस्ट्रेट के सामने ले जाया जा रहा था।













