सुल्तानपुर : सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर। ज़ेया अनवर तहलका 24×7 बल्दीराय क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ शनिवार की शाम दुष्कर्म करने के आरोपी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दरवाजे पर खेल रही बच्ची को गांव का ही 15 वर्षीय किशोर बुलाकर घर ले गया और कमरा बंद करके दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी भाग निकला। एसओ अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को क्षेत्र के अशरफपुर गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।