सेंट जॉन्स स्कूल में इन्वेस्टिचर समारोह आयोजित
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
सेंट जॉन्स स्कूल सबरहद में आयोजित भव्य इन्वेस्टिचर समारोह ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह,सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार एवं चौकी इंचार्ज जितेंद्र पांडेय अपने सहयोगियों सहित उपस्थित रहे।अतिथियों ने नए सत्र में बच्चों को सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा और उत्साह के साथ निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने प्रत्येक छात्र को व्यक्तिगत रुप से बैज लगाकर प्रोत्साहित किया तथा उन्हें भविष्य में निरंतर नई ऊंचाइयों को छूने की शपथ दिलाई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्या सिस्टर लिमसी इन्वेस्टिचर समारोह के गहन महत्व को सरल शब्दों में समझाते हुए छात्रों को प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि श्री सिंह ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह समारोह न केवल जिम्मेदारी का प्रतीक बना, बल्कि विद्यालय के उज्ज्वल कल का संकेत भी साबित हुआ।
















