चौथे दिन भी भरथरा गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा रहा तांता
# सपा प्रतिनिधिमंडल समेत पूर्व एमएलसी पहुंचीं मनीष सिंह के घर
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
भरथरा गांव निवासी दोना पत्तल उद्यमी मृतक मनीष सिंह के घर चौथे दिन भी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचने वालों का सिलसिला जारी रहा।विभिन्न राजनीतिक दलों,सामाजिक संगठनों और व्यापारी वर्ग के लोगों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि अर्पित की।समाजवादी पार्टी का जिला स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गांव पहुंचा।

जिलाध्यक्ष सुजीत यादव‘लक्कड़’ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों का अपराधियों से संबंध होगा, तो कानून व्यवस्था प्रभावित होना स्वाभाविक है।उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई।प्रतिनिधिमंडल में डॉ. ओपी सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा,साधु यादव,मनोज यादव,गणेश यादव,भानु प्रताप सिंह,पूजा यादव समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे।वहीं, भाजपा की पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह भी पहुंचीं और शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि एक महिला की पीड़ा को वह भलीभांति समझ सकती हैं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।इस दौरान वह भावुक होकर रो पड़ीं।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल पटेल व अरुण सिंह सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।उद्योग व्यापार मंडल वाराणसी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में पहुंचा और आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की मांग की।साथ ही वैदिक ब्राह्मण कल्याण परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

# आर्थिक सहायता के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि व अधिवक्ता
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे हरहुआ के ब्लॉक प्रमुख अरविंद उर्फ बब्बू उपाध्याय ने पीड़ित परिवार को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।वहीं,तहसील पिंडरा के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शैलेन्द्र सिंह मीनू के नेतृत्व में पहुंचा और 50 हजार रुपये की मदद दी।इस दौरान पूर्व महामंत्री सुधीर सिंह, अश्वनी सिंह राजपूत,पवन सिंह,हरिचंद्र पटेल समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
















