सैफई में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार

सैफई में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार

# योगी सरकार ने किया यूपी में 3 दिन के राजकीय शोक का एलान

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                    समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रदेश की योगी सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में मेदांता गुरुग्राम में आखिरी सांस ली। मुलायम सिंह यादव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम गणमान्य लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक जगत की बड़ी क्षति बताया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई में किया जा सकता है। अभी तक जो जानकारी मिल रही है, मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को गुरुग्राम मेदांता से सैफई लेकर जाय जाएगा। समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से यह सूचना दी गई है कि नेताजी का पार्थिव शरीर लखनऊ की बजाय सीधे सैफई ले जाय जाएगा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने बताया कि माननीय नेताजी हमारे बीच नहीं रहे। उनका पार्थिव शरीर 11.30 बजे मेदांता अस्पताल से यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर करहल कट से सैफई के लिए जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कल 11 अक्टूबर को अपरान्ह 3 (तीन) बजे सैफई में होगा।अंतिम दर्शन के लिए आज नेताजी का शव उनके सैफई आवास पर रखा जाएगा।

जैसे ही नेताजी के निधन की सूचना उनके पैतृक गांव में पहुंची, वहां शोक की लहार फ़ैल गई। ग्राम प्रधान रामफल बाल्मीकि मीडिया से बातचीत करते हुए भावुक हो गए और रो पड़े। पूरा गांव मुलायम की कोठी की तरफ चल पड़ा है।उधर जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है। जानकारी के मुताबिक करीब शाम 4 बजे तक उनका पार्थिक शरीर सैफई पहुंच सकता है।
Previous articleयादों के झरोखे से.. धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के कुनबे की गाथा
Next articleजौनपुर : पण्डाल में जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति अव्वल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?