जौनपुर : पण्डाल में जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति अव्वल
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
रामलीला समिति द्वारा रविवार की रात पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पण्डाल में जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार व शोभायात्रा में जय माता दी दुर्गा पूजा समिति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि रहे वीरेंद्र सिंह बंटी ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

नगर में बनाए गये कुल 38 दुर्गा पूजा पण्डालों में जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार को प्रथम स्थान मिला। दूसरे स्थान पर आदि दुर्गा पूजा समिति नई आबादी व जय माता दुर्गा पूजा समिति महावीर कटरा को तीसरा स्थान मिला। भरत मिलाप को निकाली गयी शोभायात्रा में जय माता दी दुर्गा पूजा समिति महावीर कटरा प्रथम, पूजनोत्सव समिति रामलीला भवन गली को द्वितीय, एवं जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार को तृतीय स्थान के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लाग निर्माण में निर्माता श्याम बाबू को प्रथम स्थान मिला। इसके अलावा समिति के सक्रिय कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम जी गुप्ता व संचालन फिरतू राम यादव ने किया। अंत में रामलीला समिति अध्यक्ष रामनारायण अग्रहरी ने लोगों के प्रति आभार जताया।

इस मौके पर लीला प्रमुख इंदु नाथ पांडेय, अनिल मोदनवाल, घनश्याम जायसवाल, कमलेश अग्रहरी, शुभम केशरवानी, आशीष मोदनवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, कैलाश नाथ अग्रहरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
















