संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता की लाश

संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता की लाश

# सास ससुर और पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               खुटहन गांव में मंगलवार की रात विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
गांव निवासी दशरथ अग्रहरि के पुत्र शशी का विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व सुल्तानपुर जिले के कूड़ेभार कस्बा निवासी देवनारायण अग्रहरि की पुत्री किरन के साथ हुआ था। भाई अखिलेश का आरोप है कि शादी के बाद लगभग एक वर्ष तक सबकुछ ठीक रहा। उसके बाद पति शशी, ससुर दशरथ और सास सरोजा देवी उसे दहेज में मायके से नकदी मंगाने के लिए प्रताड़ित करने लगीं। जिसका जिक्र किरन ने कई बार फोन पर भी किया था।
समझा बुझाकर कर मामला शांत करा दिया जाता था। आरोप है कि मंगलवार को उसे मायके से दहेज के रुप में नकदी मंगाने के लिए मारापीटा गया। उसने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई। साक्ष्य छुपाने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया गया। आरोप के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
Previous articleस्थगन आदेश के बावजूद जमीन पर कब्जे का प्रयास, मिल रही धमकी
Next articleआपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के शिया मुसलमान, खामनेई के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?