स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन,संगीत जगत में शोक की लहर

मुंबई। 
तहलका 24×7 
              भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया।उनके निधन से फिल्म और संगीत उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके बेटे आनंद भोसले ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा,“मेरी मां आशा भोसले का आज निधन हो गया है।उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे किया जाएगा।”
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गाने गाए और अपनी बहुमुखी आवाज़ से श्रोताओं के दिलों पर दशकों तक राज किया।गजल,पॉप,फिल्मी गीत और लोक संगीत,हर शैली में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।उनके निधन से भारतीय संगीत का एक स्वर्णिम अध्याय समाप्त हो गया है।
Previous articleमहिला टप्पेबाजों का शिकार बने शिक्षक, बैग से नकदी व सामान पार
Next articleदाल मंडी प्रकरण: डीएम और नगर निगम ने दाखिल किया जवाब, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?