हनुमान जयंती पर बिजेथुआ महावीर धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

हनुमान जयंती पर बिजेथुआ महावीर धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सूरापुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                चैत्र मास के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को कालिनेमि वध स्थली बिजेथुआ महावीर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार को हनुमान जयंती अवसर पर भोर से ही दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मकरी कुंड सरोवर में स्नान करने के बाद लड्डू माला फूल व मीठी पूड़ी रोट इत्यादि के साथ हनुमानजी का दर्शन पूजन किया।

मंदिर के पुजारी विनोद पांडेय पप्पू ने बताया कि दीपावली की पूर्व संध्या पर हनुमान जन्मोत्सव का बड़ा कार्यक्रम होता है। जिसमें देश के कोने कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं।उसकी अपेक्षा चैत्र मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को श्रद्धालु कम महत्व देते हैं। पुजारी अशोक पाण्डेय व पवन पाण्डेय ने बताया कि वैशाख, ज्येष्ठ व सावन मास में शनिवार व मंगलवार को उम्मीद से अधिक भीड़ होती है। जिसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के मदद की आवश्यकता होती है।
Previous articleजौनपुर : पुरानी रंजिश को लेकर सपा के सेक्टर प्रभारी को पीटा, टूटा हाथ-पैर
Next articleजौनपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?