हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम सम्पन्न

हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम सम्पन्न

सुइथाकलां, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
                 एनईपी 2020 व निपुण भारत मिशन के अंतर्गत “हमारा आंगन, हमारा बच्चे” कार्यक्रम बीआरसी कार्यालय सुइथाकला पर खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में समस्त एआरपी की सहायता से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षाधिकारी द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उसके बाद सरस्वती वंदना एवं स्वागत प्रस्तुत किया गया। एआरपी द्वारा अपने-अपने विषय पर राज्य द्वारा चलाए गए प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी स्कूलों के विकास के लिए तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। न्याय पंचायत स्तर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटक, समूह गान, सामूहिक डांस तथा अभिनय प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक के वरिष्ठ एआरपी संजय सिंह, पंकज सिंह, मनोज कुमार सिंह, एजाज अहमद, त्रिवेणी प्रसाद बिंद, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, जिला मंत्री पारसनाथ यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधाकर सिंह, रंणजय सिंह, जिला मंत्री दुष्यंत मिश्रा, सरोज सिंह, बृजेश कुमार सिंह, पशुपतिनाथ सिंह, अरविंद यादव, रविंद्र भास्कर, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र बहादुर सिंह, अनुपमा अग्रहरि आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
Previous articleस्वर्ण व्यवसायी को फंसाने की साजिश, पीड़ित ने प्रेस वार्ता कर बताई सच्चाई
Next articleपरीक्षा का भय बच्चों की सफलता में बड़ी बाधा: फुरकान मुमताज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?