हवा के साथ तेज बारिश के चलते लेटी धान की फसल

हवा के साथ तेज बारिश के चलते लेटी धान की फसल

# जल जमाव से हो रही है ग्रामीणों को परेशानी

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               दो दिनों से तेज हवा गरज-चमक के साथ हो रही बारिश से धान की अगैती फसल गिर गई है। सब्जी की खेती को भी नुकसान हुआ है। बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। रविवार की रात करीब घंटे तक हवा के साथ तेज बारिश हुई और तीन घंटे तक रुक-रुक कर वर्षा होती रही। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। मछलीशहर पड़ाव, अहियापुर, कालीकुत्ती, अहमद खां मंडी में जलभराव से लोग परेशान रहे। ग्रामीण इलाकों में भी सड़कों के गड्ढे में पानी भरने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
महाराजगंज में धान की फसल गिर गई है। सुजानगंज में जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है। खराब सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजार में ग्राहक नजर नहीं आ रहे हैं। बदलापुर के वार्ड आठ में जलभराव के चलते श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन आने-जाने में दिक्कत हो रही है। स्टेशन मार्ग पर बारिश के बाद जलभराव हो जाता है। इस बारे में रेलवे के अधिकारियों क कई बार कहा गया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
Previous articleसंगत पंगत ने मनाया लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्म जयंती
Next articleजौनपुर : कहीं बिजली गुल तो कहीं गिरा मकान 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?