जौनपुर : कहीं बिजली गुल तो कहीं गिरा मकान 

जौनपुर : कहीं बिजली गुल तो कहीं गिरा मकान

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            सप्ताह भर से हो रही बारिश के दौरान रविवार की रात में बिजली भी गिरी और कई लोगों के घर गिर गए। शहाबुद्दीनपुर गांव में एक कच्चा मकान गिरने से गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। जिस समय घर गिरा उस समय उर्मिला का परिवार बगल के छप्पर में सो रहा था।
सिंगरामऊ क्षेत्र में बारिश के बाद सिंगरामऊ उपकेंद्र की 33 केवी की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। एसडीओ रविंद्र पाल ने बताया कि खराबी दूर कर ली गई है। बदलापुर के महमूदपुर गांव में बिजली गिरने से रामप्रकाश की गाय मर गई। सिकरारा क्षेत्र के शेरवा गांव में जामुन का एक पेड़ बिजली गिरने की वजह से जमींदोज हो गया।
Previous articleहवा के साथ तेज बारिश के चलते लेटी धान की फसल
Next articleजौनपुर : आदर्श विवाह का करें प्रोत्साहन, सामूहिक विवाह है दहेज का समाधान 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?