हाईटेंशन तार की चपेट में दुकानदार की मौत, परिवार में कोहराम

हाईटेंशन तार की चपेट में दुकानदार की मौत,परिवार में कोहराम

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
             मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के सरोखनपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय नन्हे उर्फ सुधीर चौहान पुत्र त्रिभुवन चौहान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मृतक की समोसा व नाश्ते की दुकान है,जिसके ऊपर से 11 केवी की हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही थी।
अचानक तार टूटकर नीचे गिर गया।तार को प्लास की मदद से हटाने के प्रयास में सुधीर चौहान करंट की चपेट में आ गए,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
Previous articleप्रेमी के तिलक में पहुंची प्रेमिका, रुकवाई रस्म
Next articleतेज डीजे बना जानलेवा: शोर से बढ़ रहा खतरा, उठे सवाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?