2 लाख सुविधा शुल्क की मांग का वीडियो वायरल,बिजली कनेक्शन के नाम पर जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
राजधानी लखनऊ में बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मामले में जूनियर इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगे हैं।जानकारी के अनुसार, लेसा के सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित गहरू उपकेंद्र के 11केवी एलटी उपकेंद्र पर तैनात जेई विनय कुमार पर आरोप है कि उन्होंने एक आवेदक से रो-हाउस के अस्थाई बिजली कनेक्शन के लिए करीब दो लाख रुपये के“सुविधा शुल्क”की मांग की।

वायरल वीडियो में कथित तौर पर जेई कनेक्शन के लिए एस्टीमेट तैयार कराने और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कराने के एवज में अलग से धनराशि मांगते हुए सुनाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी,मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


















