प्रदेश में कानून का भय समाप्त: श्यामलाल पाल
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का भय समाप्त हो गया है।बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है।
आए दिन खुले आम लोगों की हत्याएं हो रही है।प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल केराकत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महुली,रतनूपुर में ललित पाल की माताजी गंगाजली पाल के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।तत्पश्चात गरीब महिलाओं को वस्त्र वितरित किया।

इस अवसर पर उन्होंने आज़ाद बिंद की हत्या पर कानून व्यवस्था पर अपना पक्ष रखते हुए कानून व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया।उक्त अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य,क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज, पूर्व ज़िलाध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल,महासचिव आरिफ हबीब पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज,श्यामबहादुर पाल, सुरेश यादव,गुलाब यादव रीठी,प्रदीप पाल,राजेश यादव सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।


















