23 राज्यों में आंधी तूफान के साथ भीषण बारिश       

23 राज्यों में आंधी तूफान के साथ भीषण बारिश       

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7
               आईएमडी ने पूर्वानुमान जाहिर किया है कि 23 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भीषण बारिश हो सकती है। कई इलाकों में ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी ने जारी की है। आईएमडी ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक 28 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
पूर्वी और आसपास के मध्य भारत में 28 अप्रैल से लेकर एक मई तक गरज, बिजली, ओलावृष्टि, तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर, असम, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाके, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होगी।कई इलाकों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक एक नये पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम का मिजाज बदला है।इसके कारण देश के कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है।मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवा भी चलने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में दिखाई दे रहा है। अगले पांच दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड बंगाल, बिहार, झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ आंधी आ सकती है।
Previous articleहैलो एसपी! सीएम योगी का व्यवस्था अधिकारी बोल रहा हूं, आरोपी को छोड़ दें, और पकड़ा गया नटवरलाल
Next articleभाजपा व कांग्रेस ने जुलूस निकालकर मांगी फांसी की सजा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?