24 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुमित सिंह हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

24 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,सुमित सिंह हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
              बक्शा थाना क्षेत्र में चर्चित सुमित सिंह हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
जानकारी के अनुसार,मारपीट के बाद सुमित सिंह की हत्या के मामले में बक्शा पुलिस ने नामजद आरोपी शिवम गौतम और शनी गौतम को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को नेपालनगर स्कूल के पास से दबोच लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों से आवश्यक पूछताछ की तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।वहीं,आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी से मृतक के परिजनों ने राहत की जताई है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
Previous articleअतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह संपन्न
Next articleछोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से की हत्या, क्षेत्र में सनसनी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?