276 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे

276 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
                भारत सरकार के उपक्रम जेएनपी द्वारा शनिवार को माँ राधिका इंटरमीडिएट ओदार के 276 छात्र छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल दी गई। इस दौरान साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान दिखी।
साइकिल वितरण के मुख्य अतिथि संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के कुलपति बिहारी लाल शर्मा ने कहाकि सुदूर गांव से आने वाले छात्र छात्राओं की राह को सुगम बनायेगी।
जिससे उनका समय बचेगा। विशिष्ट अतिथि केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव (कृषि) अनुपम मिश्रा व रक्षा मंत्रालय के स्पेशल प्रोजेक्ट के निदेशक देशरतन निगम ने कहाकि निश्चित रूप से साईकिल मिलने से छात्राओं का उत्साह बढ़ेगा और मंजिल पाने में सहायक होगा। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विपिन कुमार पाठक,  स्वागत दिनेश कालरा व धन्यवाद ज्ञापन संरक्षिका राधिका पाठक ने दिया।इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के अलावा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Previous articleमुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार
Next articleपीड़ित परिवार से मिले कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर, बंधाया ढांढस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?