39 साल से फरार था तीन नाबालिगों को बेचने का आरोपित, 72 की उम्र में गिरफ्तार

39 साल से फरार था तीन नाबालिगों को बेचने का आरोपित, 72 की उम्र में गिरफ्तार

# पुराने वोटर आइडी रिकॉर्ड से मिला सुराग,हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल होने से पहले पुलिस ने दबोचा

कानपुर। 
तहलका 24×7 
              तीन नाबालिग लड़कियों का कथित अपहरण कर उन्हें बेचने के मामले में करीब 39 साल से फरार चल रहे आरोपित को कानपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।आरोपित प्रदीप कुमार अब 72 वर्ष का हो चुका है।पुलिस ने पुराने वोटर आइडी रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की मदद से उसकी तलाश पूरी की।
जूही थाना क्षेत्र के साईंपुरवा कच्ची मड़ैया निवासी प्रदीप कुमार पर वर्ष 1984 में 13 वर्ष की दो और 14 वर्ष की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा करने और उन्हें बेचने का आरोप लगा था।मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर वह जेल से बाहर आया और इसके बाद फरार हो गया।
करीब चार दशक तक पुलिस उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।हाल में पुलिस ने पुराने मामले की फाइल दोबारा खंगाली।इस प्रकरण में हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट भी दाखिल की जानी थी। रिपोर्ट दाखिल करने की निर्धारित तारीख से कुछ दिन पहले पुलिस ने पुराने वोटर आइडी रिकॉर्ड के जरिए आरोपित का सुराग हासिल किया।
पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।72 वर्षीय प्रदीप से पूछताछ कर पुलिस वर्ष 1984 के इस पुराने मामले से जुड़े तथ्यों और अन्य जानकारियों को जुटा रही है।जूही थाना प्रभारी केके पटेल के अनुसार,वर्ष 1984 में तीनों नाबालिगों को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अगवा किया गया था।पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Previous articleकैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा महंगा, विशाल मेगा मार्ट पर 3,016 रुपये जुर्माना
Next articleहाईकोर्ट की रोक के बाद भी शशिकांत तिवारी को नहीं मिला चार्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?