जौनपुर : मियांपुर हत्याकांड में दोहराया गया क्राइम सीन

जौनपुर : मियांपुर हत्याकांड में दोहराया गया क्राइम सीन

# घायल को लेकर घटनास्थल पर पहुंची क्राइम ब्रांच ने कराया घटना का रिहर्सल 

शाहगंज। 
एख़लाक खान
तहलका 24×7 
                  मिंयापुर हत्याकांड में घटना के दौरान गोली लगने से घायल मृतक हरिलाल के साथी हाशिम को लेकर क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की टीम ने रिहर्सल करके घटना की बारीकियों को समझा और जानकारी इकट्ठा की। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर बेहद बारीकी से जांच कर रही है।
क्षेत्र के मियांपुर बकुची गांव में बीते शुक्रवार की शाम दीवानी न्यायालय से मुकदमे की पैरवी कर साथी हाशिम के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे सबरहद गांव के उत्तर बस्ती निवासी वृद्ध हरिलाल गौतम की गोली मारकर अज्ञात अपाचे बाइक सवार दो की संख्या में बदमाशों ने हत्या कर दी थी। घटना के दौरान मोटरसाइकिल चला रहे मृतक के साथी हाशिम के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
घायल हाशिम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सबरहद गांव के पूर्व प्रधान राशिद अनवर सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और षड्यंत्र रचने आदि की धाराओं में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों के नंबर पर फोन कर उनकी लोकेशन जाननी चाही और घटनाक्रम की जानकारी लेनी चाही तो आरोपी खुद थाने पहुंच गए और अपने को निर्दोष बताया।
पुलिस ने चुनौती के रूप में सामने आई इस हत्या के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए सबूत जुटाने की कवायद में जुट गई। इसी क्रम में घटना की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच और पुलिस पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल हाशिम को लेकर क्राइम सीन को दोहरा कर घटना की बारीकी से जांच करते हुए जानकारी इकट्ठा की। क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार की दोपहर में एक बार फिर घायल हाशिम के घर पहुंची और करीब एक घंटे तक पूछताछ की। पुलिस घटना की विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस की कई टीम घटना को कई बिंदुओं पर नजर रखते हुए बेहद बारीकी के साथ जांच में जुटी है।
Previous articleजौनपुर : न्यायाधिकारी ने खेतासराय थानेदार को लगाई फटकार, जारी की नोटिस
Next articleजौनपुर : न्यायाधिकारी ने डीएम से की सहायक अभियोजन अधिकारी की शिकायत 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?