69 लाख की तीन सड़क परियोजना का राज्य मंत्री ने किया शिलान्यास

69 लाख की तीन सड़क परियोजना का राज्य मंत्री ने किया शिलान्यास

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               रविवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित/ मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत 69 लाख रुपये की लागत की तीन सड़क परियोजना का शिलान्यास किया।राज्य मंत्री ने जिन सड़कों का शिलान्यास किया उसमें प्रमुख रुप से कालीकुती में मैहर देवी ओलंदगंज मार्ग पर मंशा देवी मंदिर के सामने से परमानतपुर हरिजन बस्ती तक नाली व इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य जिसकी अनुमानित लागत 25.03 लाख रुपये है।
वहीं रामनगर में मेन रोड महिला थाने के सामने से भगौती कालोनी सुभाष गौड़ के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य जिसकी  अनुमानित लागत 21.85 लाख, रामनगर में ही भागौती कालोनी में भगवान दास के घर से भैयालाल सोनकर के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य जिसकी अनुमानित लागत 22.29 लाख है।शिलान्यास के दौरान राज्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कि योगी सरकार में विकास कार्य के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है।
आम जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य व आवास आदि क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से सरकार ने व्यापक पैमाने पर काम किया है। जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, यदि आप लोगों को कही लगता है कि निर्माण कार्य में लापरवाही हो रही है, मानक के अनुरुप निर्माण कार्य नहीं हैं तो उसकी जानकारी हमको दीजिए।
संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
शिलान्यास के दौरान मनीष श्रीवास्तव,सरस गौड़, जय विजय सोनकर, कमलेश निषाद, सभासद सीपीन सिंह, दीपक मिश्रा, सरोज सिंह आदि मौजूद रहे।
Previous articleडंफर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा समेत दो घायल
Next articleविशाल भंडारा का आयोजन, कावड़ियों ने ग्रहण किया प्रसाद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?