70 पार्षदों ने ऋतब्रत बनर्जी के साथ की बैठक, टीएमसी में बढ़ी सियासी हलचल

70 पार्षदों ने ऋतब्रत बनर्जी के साथ की बैठक,टीएमसी में बढ़ी सियासी हलचल

कोलकाता। 
तहलका 24×7 
                पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस पार्टी के भीतर जारी असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है।विधायकों और सांसदों के बाद अब पार्टी के 70 पार्षदों की बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी के साथ हुई बैठक ने राज्य की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल के तीन जिलों से जुड़े करीब 70 टीएमसी पार्षदों ने ऋतब्रत बनर्जी के साथ बैठक की।इनमें से लगभग 50 पार्षद कोलकाता नगर निगम के बताए जा रहे हैं।
बैठक के बाद पार्टी के भीतर संभावित असंतोष और बगावत की अटकलें तेज हो गई हैं।राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसमें टीएमसी के वरिष्ठ नेता और कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम की मौजूदगी की भी चर्चा है।फिरहाद हकीम को लंबे समय से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिना जाता रहा है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी राज्य विधानसभा परिसर में फिरहाद हकीम,ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा के बीच बंद कमरे में बैठक हुई थी।
उस बैठक के बाद से ही पार्टी के भीतर नए समीकरण बनने की चर्चाएं शुरु हो गई थी।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों का एक बड़ा वर्ग पार्टी नेतृत्व से असंतुष्ट होकर अलग रुख अपनाता है तो यह तृणमूल कांग्रेस के लिए गंभीर चुनौती साबित हो सकता है।हालांकि पार्टी की ओर से इस बैठक को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।फिलहाल,70 पार्षदों की बैठक ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में टीएमसी के भीतर की स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Previous articleछोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से की हत्या, क्षेत्र में सनसनी
Next articleसोने की दुकान में दबंगों का तांडव, जमकर मारपीट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?