80 लाख की सुपारी में हुई थी कारोबारी की हत्या, मुठभेड़ में दो इनामी शूटर घायल, पांच गिरफ्तार

80 लाख की सुपारी में हुई थी कारोबारी की हत्या,मुठभेड़ में दो इनामी शूटर घायल,पांच गिरफ्तार

वाराणसी। 
तहलका 24×7 
                रोहनिया थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट-एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में चर्चित किराना कारोबारी जितेंद्र कुमार हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी शूटरों के पैर में गोली लगी, जबकि कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार,कारोबारी की हत्या 80 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी।पुलिस के
मुताबिक,आठ जून को अवलेशपुर में किराना व्यवसायी जितेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल शूटर रोहनिया क्षेत्र में मौजूद हैं।सूचना पर रोहनिया थाना पुलिस और स्वाट-एसओजी टीम ने घेराबंदी की।घेराबंदी होते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की,जिसमें दो इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।उनकी पहचान गोलू पटेल उर्फ माफिया और ज्ञान पटेल के रुप में हुई।दोनों के पैर में गोली लगी है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया।उनके कब्जे से अवैध तमंचे,कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।पूछताछ में सामने आया कि कारोबारी की हत्या 80 लाख रुपये की सुपारी लेकर की गई थी।पुलिस पूरे षड्यंत्र और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। एडीसीपी लिपि नागायच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
Previous articleआम लदी डीसीएम की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, बेटा गंभीर
Next articleचार वर्षीय मासूम की हत्या का आरोपित छह घंटे में गिरफ्तार, जुर्म कबूला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?