अनियंत्रित डंपर ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, सिपाही की मौत, तीन घायल

अनियंत्रित डंपर ने पुलिस जीप को मारी टक्कर,सिपाही की मौत,तीन घायल

मऊ।
तहलका 24×7 
               जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की टक्कर से पुलिस जीप गड्ढे में जा गिरी,घटना में एक सिपाही की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए।घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र की है।घोसी कोतवाली में तैनात चार पुलिसकर्मी मोबाइल टीम के साथ देर रात गश्त पर निकले थे।इसी दौरान अनियंत्रित डंपर ने पुलिस जीप को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई।
हादसे में सिपाही पवन यादव (38) पुत्र ज्ञानचंद यादव निवासी कर्मजीतपुर,चितईपुर वाराणसी की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं पीआरडी जवान ओम प्रकाश यादव (45) निवासी कपरियाडीह घोसी,विनोद कुमार सिंह (54) निवासी मचवल साहबगंज चंदौली और प्रीतम कुमार यादव (40) निवासी नरहन थाना केराकत जौनपुर घायल हो गए।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने पवन यादव को मृत घोषित कर दिया।पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Previous articleविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Next articleसेंट जॉन्स स्कूल में इन्वेस्टिचर समारोह आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?