अब बोर्ड परीक्षा में नहीं चलेगा मेडिकल का बहाना

अब बोर्ड परीक्षा में नहीं चलेगा मेडिकल का बहाना

# मेडिकल आवेदन पर सीएमओ द्वारा कराया जाएगा स्वास्थ्य परीक्षण

# सीएमओ की स्वीकृति पर ही मिलेगी मेडिकल लीव

प्रयागराज। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
              यूपी बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों का अब मेडिकल पर अवकाश का बहाना नहीं चलेगा। मेडिकल के लिए आवेदन करने पर उनका परीक्षण कराया जाएगा। सीएमओ की संस्तुति और प्रमाणपत्र के आधार पर ही अवकाश की स्वीकृति मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बाबत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से बचने के लिए कुछ शिक्षक, कर्मचारी और केंद्र व्यवस्थापक अस्वस्थता का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर चिकित्सकीय अवकाश पर चले जाते हैं, जिससे विभाग को परीक्षा कराने में परेशानी होती है और केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। परीक्षा का सफल संचालन कराने के लिए परीक्षा से पूर्व चिकित्सीय अवकाश के लिए आवेदन करने वाले शिक्षक व केंद्र व्यवस्थापकों का मुख्य चिकित्साधिकारी से परीक्षण कराया जाएगा। सीएमओ की संस्तुति और उनके द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर ही शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को शिक्षकों के चिकित्सीय अवकाश स्वीकृत करने से पूर्व सीएमओ से संस्तुति कराने के निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक परीक्षा से पूर्व किसी भी शिक्षक या केंद्र व्यवस्थापक को सीएमओ की संस्तुति के बिना अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
Previous articleसेट पर ही टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Next articleजौनपुर : फर्जी राशन कार्ड से राशन लेने‌ के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?