अमृत महोत्सव से नई पीढ़ी हुई अमर शहीदों की गौरव गाथा से परिचित- फैज़ान अंसारी

अमृत महोत्सव से नई पीढ़ी हुई अमर शहीदों की गौरव गाथा से परिचित- फैज़ान अंसारी

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
              नगर के आजमगढ़ रोड स्थित मदर निसा फाउंडेशन के कार्यालय पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर झंडारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें संस्था के संयोजक फै़जान अहमद ने झंडारोहण के पश्चात झुग्गी झोपडी के नन्हें मुन्ने बच्चों एवं उनके माता पिता को मिष्ठान वितरित किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने का उद्देश्य यह है कि आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले अमर शहीदों की गौरव गाथा से नई पीढ़ी परिचित हो सके।वरिष्ठ सदस्य जे़या अनवर ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मदर निसा फाउंडेशन जो कि एक सामाजिक संस्था है जो गरीब, असहाय, मजबूर, दबे कुचले लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करती है।

जो किसी कारण से समाज की मुख्य धारा से कटे हुए हैं उनकी सहायता के लिए कटिबद्ध है। संस्था के संयोजन फैजा़न अहमद ने अपनी संस्था के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि हमारी संस्था जो कि एक सामाजिक संस्था है वह हर उस शख्स की सेवा को तत्पर रहती है जो कि सामाजिक तौर पर या अपनी आर्थिक स्थिति के कारण स्वास्थ्य, शिक्षा, आदि से वंचित है. हमारी संस्था के सदस्य ऐसे लोगों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। समय समय पर संस्था के सदस्य ऐसे लोगों के कल्याण के लिए अनेकों कार्यो को अंजाम देते रहते हैं, हम मलीन बस्तियों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य भी करते रहते हैं।
झंडारोहण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव सिंह, अखिलेश दूबे, परवेज़ शेख, रिजवान अहमद, रविशंकर वर्मा, एडवोकेट इकबाल अहमद, इमरान अहमद, बेलाल आतिश, जमील अहमद, शहाबुद्दीन इदरीसी, मनोज कुमार गौतम, इस्लाम भाई, ज़ेया अनवर, दानिश, रिजवान, अतहर शेख, राजकुमार अश्क़, रोहित मौर्या, सचिन यादव आदि उपस्थित रहें।
Previous articleजौनपुर : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
Next articleजौनपुर : पुरानी पेंशन बहाल कराना है अटेवा का लक्ष्य- सुभाष सरोज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?