40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

आगरा में युवाओं को भड़काने की साजिश का पर्दाफाश, व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए थे मैसेज

आगरा में युवाओं को भड़काने की साजिश का पर्दाफाश, व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए थे मैसेज

आगरा।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                  अग्निपथ सेना भर्ती योजना के विरोध के लिए युवकों को भड़काने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जयपुर के युवक ने व्हाट्सएप पर इंकलाब जिंदाबाद के नाम से ग्रुप बनाकर 250 से ज्यादा लोगों को जोड़ा था। इसमें युवकों को रेल और बसों को निशाना बनाने, आगजनी और तोड़फोड़ के लिए भड़काया जा रहा था। थाना मलपुरा क्षेत्र में पुलिस पर पथराव के मामले में जेल भेजे गए एक युवक के मोबाइल से यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जयपुर पुलिस से संपर्क किया है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

शुक्रवार को मलपुरा में ग्वालियर हाईवे पर बवाल हुआ था। युवाओं की भीड़ में शामिल अराजकतत्वों ने पुलिस पर पथराव किया था। एसओ मलपुरा की गाड़ी को भी निशाना बनाया था। एक युवक ने फायरिंग भी की थी। सड़क की रेलिंग को तोड़ दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आठ आरोपियों को जेल भेजा गया। इनमें सभी के मोबाइल की भी जांच की गई।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी के मोबाइल में इंकलाब जिंदाबाद नाम से व्हाट्सएप का ग्रुप मिला। इस ग्रुप में लगातार मैसेज आ रहे थे। कहा जा रहा था कि अग्निपथ योजना का विरोध करो। बस और ट्रेन में आग लगा दो। शांति से प्रदर्शन से कुछ नहीं होगा। यह सब करने से ही सरकार झुकेगी। इस योजना को वापस लेगी। इस ग्रुप के 25 से अधिक एडमिन बनाए गए थे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सके। इसके साथ ही ग्रुप में 250 सदस्य बन गए थे। उनके उकसाने पर ही मलपुरा में बवाल हुआ था। पुलिस के पहुंचने की वजह से आगजनी नहीं हो सकी।

एसएसपी ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप की जांच के लिए सर्विलांस और साइबर सेल की टीम को लगाया गया। पता चला कि ग्रुप जयपुर के युवक ने बनाया है। जिस युवक के मोबाइल में यह ग्रुप मिला, उसके बारे में जानकारी गोपनीय रखी गई है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए जयपुर पुलिस से संपर्क किया गया है। युवाओं को उकसाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रुप के एडमिन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। साइबर सेल को सक्रिय किया गया है। वह सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर निगाह रख रही है।

खंदारी के एक युवक ने शनिवार रात को फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डाली थी। उसने एक न्यूज चैनल की खबर को टैग किया। इस पर लिखा कि खंदौली के लड़के कहां गए, इसका विरोध करने वाले। इसकी जानकारी पुलिस को हो गई। पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित किया। चार युवक पकड़ लिए गए। उनके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की। इसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। चारों को जेल भेज दिया गया। वहीं खंदौली में एक्सप्रेस-वे पर रविवार को पुलिस तैनात रही। एसएसपी ने बताया कि गांव-गांव चौपाल लगाई जा रही हैं। इसमें पुलिस के साथ प्रशासन की टीम को लगाया गया है। लोगों को बताया जा रहा है कि अग्निपथ भर्ती योजना में क्या फायदे हैं। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि एक बार मुकदमे में नाम आया तो फिर नौकरी नहीं मिलेगी। अराजकतत्वों के झांसे में नहीं आएं। अगर, कोई भड़काता है तो पुलिस को जानकारी दें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37259306
Total Visitors
790
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This