आजमगढ़ : 25 हजार का इनामी चेन स्नेचर चढ़ा पुलिस के हत्थे

आजमगढ़ : 25 हजार का इनामी चेन स्नेचर चढ़ा पुलिस के हत्थे

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                   शहर कोतवाली पुलिस ने चेन स्नेचिंग के मामले में 25 हजार के इनामी अपराधी को बृहस्पतिवार की सुबह मड़या जयराम के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस टीम ने लूटी गई दो सोने की चेन भी बरामद की है।
गत 23 अगस्त को शहर के हीरापट्टी मुहल्ले में टहलने निकली अंशु गुप्ता से चेन की छिनैती हुई थी। जिसका वीडियो सीसी टीवी में कैद हुआ था। जिसके माध्यम से चैन स्नैचर की पहचान सुमित उपाध्याय के रुप में की गई थी। जिसे पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया था। वहीं इसके साथी मोती जायसवाल निवासी पंचहटिया थाना लाइन बाजार जिला जौनपुर का नाम प्रकाश में आया था। इसके बाद एसपी अनुराग आर्य ने मोती पर भी 25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया था। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मोती को मड़या जयराम के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पुलिस ने लूटी गई सोने की दो चेन भी बरामद किया है।
Previous articleसुल्तानपुर : घड़ीसाज की पार्टी को 425 करोड़ रुपये चंदा
Next articleआजमगढ़ : ट्रक की चपेट में आकर दो राजगीरों की हुई दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?