आजमगढ़ : खाते से 55 लाख उड़ाने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
साइबर थाना पुलिस ने एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के खाते से 55 लाख रुपये उड़ाने वाले साइबर अपराधी को जामताड़ा से गिरफ्तार किया। रविवार को साइबर थाना पुलिस ने प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा कर आरोपी को चालान किया।
प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विमल प्रकाश राय ने बताया कि 19 मई 2021 को बलिया के सिकंदपुर थाना क्षेत्र के हरनाटा गांव निवासी मंजू वर्मा ने तहरीर दी कि उसके पति भुवनेश वर्मा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। खाते में आए फंड के 55 लाख रुपये किसी साइबर अपराधी ने पेंशन चालू कराने के नाम पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करा कर निकाल लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।




















