आजमगढ़ : जांच टीम ने 102 लोगों पर दर्ज कराया विद्युत चोरी का मुकदमा
आजमगढ़। फैज़ान अहमद तहलका 24×7 विद्युत विभाग प्रवर्तन दल ने चोरी से बिजली प्रयोग करने वालों पर सख्ती करते हुुए 102 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। जनपद में विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है।
प्रवर्तन दल के प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अगस्त में 230 लोगों के मकानों- दुकानों पर छापा मारा गया। चेकिंग के दौरान 102 लोग ऐसे मिले जो कटिया कनेक्शन के जरिए बिजली का प्रयोग कर रहे थे। उनके विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर 214 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। पांच लोगों के विद्युत भार में बढ़ोत्तरी की गई। प्रवर्तन दल प्रभारी ने कहा कि चोरी से बिजली उपभोग के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।