41.7 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

आजमगढ़ : पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने ढहाई मड़ई

आजमगढ़ : पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने ढहाई मड़ई

अहरौला।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                      फूलपुर तहसील क्षेत्र के महुवारा गांव में एक व्यक्ति की मड़ई गिरा का खड़जा बिछवा दिया गया। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में यह सब हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने डीएम व एसपी को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगायी है।
महुवारा गांव निवासी पीड़ित अमरनाथ यादव के अनुसार गांव के प्रधान को मिलाकर दबंगों ने उसके घर की पुरानी दीवार 15 सितंबर को गिरा दी। मौके पर लेखपाल व पुलिस भी मौजूद थी। दीवार गिराने के साथ ही वहां पर खड़ंजा बिछा दिया गया। बताया कि इस संबंध में उप जिलाधिकारी फूलपुर ज्ञानचंद गुप्ता ने खड़ंजा आपसी सुलह समझौते से लगाए जाने के निर्देश दिए थे। साथ ही एसओ अहरौला को शांति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया था।
पीड़ित का कहना है कि एसडीएम के आदेश को जब लेखपाल को दिखाया गया तो उसने उक्त आदेश को ही फाड़ दिया। मां ने विरोध किया तो उसे धक्का दे कर हटा दिया गया। पीड़ित ने जिलाधिकारी व एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37399414
Total Visitors
877
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This