आजमगढ़ : पुलिसिया दुर्व्यवहार पर एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

आजमगढ़ : पुलिसिया दुर्व्यवहार पर एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                   सरायमीर थाने के एक नायब दरोगा व सिपाहियों द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने के संदर्भ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसपी से मिला। पुलिस कर्मियों पर पार्टी के नेता संग दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
प्रसपा जिलाध्यक्ष राम प्यारे यादव ने एसपी को दिए पत्रक में बताया कि 27 अगस्त को पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लतीफ अहमद के साथ सरायमीर थाने के दरोगा व सिपाहियों ने दुर्व्यवहार किया। सीने में दर्द होने पर लतीफ अहमद अपने पुत्र मो. हफीज व गांव के मो. अजमल व मोहम्मद के साथ बाइक से रात दो बजे अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान दरोगा व सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट की। एक सिपाही ने तो उनके जेब में रखे सात हजार रुपये भी छीन दिए।
एसपी को दिए पत्रक में जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने चेतावनी भी दिया कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो पार्टी आंदोलन को बाध्य होंगी। प्रतिनिधिमंडल में सदर विधानसभा अध्यक्ष चंद्रकेश यादव, विधानसभा अतरौलिया अध्यक्ष सीताराम यादव, राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता सभा नायब यादव आदि शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : कम्पोजिट विद्यालय नटौली में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
Next articleआजमगढ़ : भतीजी की शादी टूटने पर अगुआ को घोंपा कैंची
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?