40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

आजमगढ़ : पौने 10 किलो गांजा के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़ : पौने 10 किलो गांजा के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

रानी की सराय।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 स्थानीय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कांता के घर के पास कुछ लोग अवैध कार्य कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी किया तो मौके से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई।एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रानी की सराय थाना पुलिस मंगलवार को क्षेत्र में गस्त कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कांता के घर के पास कुछ लोग अवैध सामग्री लिए हुए है और संभवत: उसकी बिक्री आदि की जा रही है। इस सूचना पर एसआई उमेश चंद्र मय दल बल मौके पर पहुंच गए। मौके से पुलिस ने एक महिला सीता व एक पुरूष राजगुलाब निवासी पंदहा को पकड़ लिया। उनके पास मौजूद बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें कुल पौने दस किग्रा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने यह भी बताया कि गंभीरपुर थाना के मंगरावा गांव निवासी रामनयन द्वारा उन्हें गांजा बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया। दोनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37260055
Total Visitors
795
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This