आजमगढ़ : बिजली चोरी करते 11 धराए, 26 का कटा कनेक्शन

आजमगढ़ : बिजली चोरी करते 11 धराए, 26 का कटा कनेक्शन

फूलपुर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                विद्युत चोरी को रोकने के लिए अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय सैय्यद अब्बास रिजवी के निर्देशन में बृहस्पतिवार की सुबह फूलपुर तहसील के दसमड़ा एव अन्य कई स्थानों सघन चेकिंग की गई।पुलिस प्रवर्तन दल और विद्युत विभाग की टीम द्वारा 11 लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़ मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

इस दौरान टीम ने 38 परिसरों की चेकिंग की जिसमें 26 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाए पर काटे गए। मौके पर बकायेदार उपभोक्ताओं से लगभग 1.3 लाख की वसूली की गयी। मॉर्निंग रेड की कार्रवाई के दौरान रामपाल सिंह यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-चतुर्थ, विनोद कुमार, उपखंड अधिकारी फूलपुर, राधेश्याम यादव, उपखंड अधिकारी पवई, मोहरसिंह चौहान, उपखंड अधिकारी मार्टीनगंज, निखिल शेखर सिंह, अवर अभियंता नवनीत कुमार अवर अभियंता गुंजन यादव व प्रवर्तन दल के कर्मचारी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : मुंबई से भगाकर लाई गई किशोरी के साथ आरोपित गिरफ्तार
Next articleपाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात, इमरान समर्थकों ने फूंका मेट्रो स्टेशन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?